Thursday, September 17, 2026
Latest:

तीन साल की मासूम बनी गुलदार का शिकार

रूद्रप्रयाग। बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में गुलदार एक तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला किया और दादी के सामने बच्ची का उठा ले गया। हालांकि शोरगुल होने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर गुलदार को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दिखायी नहीं दिया। बच्ची की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में शाम करीब 6.30 बजे विनोद कोहली की 3 साल की बच्ची मिस्टी अपनी दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाये गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। गुलदार के बच्ची को आंगन से उठाने के बाद दादी जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर मचने पर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आए। जिसके बाद गाँव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार की ढूंढ खोज शुरू की लेकिन गुलदार का कहीं पता नहीं चल सका। वहीं बच्ची की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *