बुरी खबर: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नदी में गिरा वाहन , तीन की मौके पर ही मौत, तीन लोग घायल
उत्तरकाशी। शुक्रवार को यहां एक सड़क हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशंनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, वाहन में वाहन चालक सहित 06 लोग सवार थे, जिनमें 3 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं। 3 घायलों एवं एक शव को जिला अस्पताल में पहुँचाया गया है। समाचार लिखे जाने तक 02 शव को निकाला जा रहा था। हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी लोग स्थानीय निवासी बताये जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी। तीन घायलों को तत्काल एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आपातकालीन परिचालन केंद्र जाकर राहत एवं बचाव कार्यो का निर्देशन व निगरानी में जुटे रहे। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी था।
