मसूरी से हत्या में सनसनी

 

देहरादून। मसूरी में भट्टा गांव के पास स्थित एक होम स्टे में एक युवक की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाया और फरार हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
होटल संचालक ने बताया कि नौ सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *