पलटवार- राहुल की लोकप्रियता देख अमेठी का रण छोड भागेगी स्मृति ईरानी-माहरा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीएम धामी की ओर से राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। माहरा ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है। भाजपा ने उनके खिलाफ एक अभियान चलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनाव से पहले ही अमेठी से अन्य लोकसभा क्षेत्र की ओर पलायन कर लेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देने से पहले पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस एवं गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। जहां से हमेशा कांग्रेस जीत हासिल करती रही है। मोदी सरकार ने येन-केन-प्राकेण उसपर अपना कब्जा जमा तो लिया। उसके बाद लोगों की समझ में अब आ गया है कि भाजपा ने उसके साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में इस बार राहंुल गांधी रिकार्ड मतो से जीत हासिल करेंगे। जहां तक हारजीत का प्रश्न है तो लोकतंत्र में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति हारजीत की चिंता नहीं करता है। फिक्र तो भाजपा को करनी चाहिए कि उनकी प्रत्याशी स्मृति ईरानी इस बार अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत जुटा भी पाईएंगी या नही। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की लोकप्रियता के देखते हुए स्मृति ईरानी चुनाव से पहले ही अमेठी से अपना बोरिया बिस्तर समेट लेगी।
उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा, चाहे भाजपा की केंद्र सरकार हो, यूपी सरकार हो या उत्तराखंड सरकार हो, इन्होंने हमेशा झूठा प्रचार किया है। गरीबी मिटाने के नाम पर जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *