Friday, July 17, 2026
Latest:

सीएम पुष्कर सिंह धामी का महिला स्वयं सहायता समूहों को तोहफा, 20 लाख तक मिलेगा ब्याज रहित लोन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिककरियों को दिए निर्देश, जरूरतमंदों से आवेदन लिए जायें।

उन्होंने 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ऐलान किया कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई खेल नीति पर मुहर लग जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता, डाइट और किराया भत्ता बढाया जाएगा। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *