Saturday, August 29, 2026
Latest:

नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पुरानी चुंगी के समीप स्थित नाले से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को नाले में शव नजर आने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकल गया। उसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। किन्तु उसकी पहचान नही हो पाई। शव को आगे की कार्यवाही के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक डीपी काला ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *