Tuesday, August 25, 2026
Latest:

बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

नैनीताल। शनिवार सुबह कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत सावल्दे पुल के नीचे नदी में एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वन कर्मियों ने बाघिन के शव को कब्जे में ले लिया। जिसका पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट कर दिया जाएगा।
कॉर्बेट के वन कर्मियों के अनुसार जिस स्थान पर बाघिन का शव पड़ा मिला है वह राजस्व भूमि है यानी वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत इलाका है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया कि शनिवार सुबह सावल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन के शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाघिन के शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा हुआ था। जिसकी मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगेगा।
बता दें कि रामनगर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने से हड़कंप मच गया है। जबकि प्रदेश में बाघों के संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। बीते दिनों एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा बाघ तस्करी व उसकी हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *