14 व 15 जुलाई को बंद रहेंगे उत्तराखंड के स्कूल, 4 दिन की रहेगी छुट्टी

देहरादून । उत्तराखंड में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14-15 जुलाई, 2023 को समस्त विघालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में (विघार्थियों, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ हेतु) अवकाश घोषित किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि लगातार अतिवृष्टि के कारण कई घटनाएं घटित हो रही हैं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को देखते हुए उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 को राज्य के समस्त विघालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकोंध्कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। 14 व 15 जुलाई की छुटृी के साथ ही इस बार 17 जुलाई तक छुटृी रहेगी क्योंकि 16 को रविवार व 17 को हरेला के उपलक्ष में पहले ही अवकाश घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *