Thursday, September 17, 2026
Latest:

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया । बीती रात स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसका पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नही हो पायी। फिल्हाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की छाती पर चोट के निशान हैं। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात पंतनगर स्थित सिडकुल की शमशेरा फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत में एक 35 साल के युवक की लाश लोगों को दिखी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चैकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने एकत्र लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी किया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया की लाश दो दिन पुरानी है। उसके छाती पर चोट के निशान हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उसकी छाती पर वार कर हत्या की गई है। बाद में लाश छिपाने के मकसद से गन्ने के खेत में फेंक दी गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थाना पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *