पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल

हरिद्वार। जनपद में यूपी सीमा के निकट मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान दो गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। घायल गौ तस्करों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है। दोंनो आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गौ तस्कर क्षेत्र के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी कर रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां कांबिंग की तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लगी, जबकि अन्य मौके से भाग निकले। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
घायल बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बताते चलें कि तीन दिन पहले बहादराबाद क्षेत्र में भी गौ तस्करों से इसी तरह से पुलिस का आमना-सामना हुआ था, जिसमें एक गौ तस्कर को गोली लगी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *