अवैध शराब की तस्करी में दो दबोचे

रुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने गश्त के दौरान कार में सवार दो लोगों को अंग्रेजी शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्रतार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
बुधवार की रात को रम्पुरा पुलिस चैकी के एसआई हरविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम में शामिल कांस्टेबल महेंद्र कुमार, विजय पाल,ललित कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे। इसी बीच पुलिस किच्छा रोड तीन पानी के पास पहुंचे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कार में सवार दो लोग अंग्रेजी शराब की तस्करी करने आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद किच्छा की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक कार पीछे की तरफ बैक करने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कार को रूकवा लिया। कार में सवार दो लोग पुलिस को देख घबरा गये। चैकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि कार से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। पूछताछ में दोनों अपना नाम पता वीरेंद्र यादव निवासी जोहल पैराडाइज डिब्बा थाना बिलासपुर रामपुर यूपी हाल मूल निवासी कटोरी मंदिर के पास रम्पुरा, अभय निवासी रामनाथ शर्मा मार्ग मणिकपुर गोपालगंज बिहार हाल निवासी वार्ड नंबर 2 ठाकुर नगर, ट्रांजिट कैंप बताया। पुलिस ने बरामद शराब व कार कब्जे में लेकर दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *