पुलिस व SOG की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 20 पेटी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी। पुलिस और एस.ओ.जी. टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग ब्रांड की लाखों रुपए मूल्य की 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  उन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट  द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु नशे की तस्करी के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने हेतु  समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।
इसी क्रम में कोतवाल हरेन्द्र सिंह चौधरी व एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे की तस्करी की रोकथाम करने के लिए हीरानगर क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोक कर चैक किया गया तो उसमें से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस पर तस्कर विक्रम निवासी रोहतक हरियाणा और प्रदीप निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में अंग्रजी शराब खरीदकर लाते हैं और हल्द्वानी और पहाड़ी जिलों में ऊंचे दामों में अवैध तरीके से बेचते हैं। उन्होंने बताया कि वे तस्करी के लिए महंगी कारों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पुलिस को कोई शक न हो सके। पुलिस पकड़े गये तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 25 सौ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसएसआई  विजय मेहता, हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला, कांस्टेबल मोहम्मद आजम, हरीश चंद्र जोशी, अशोक रावत व भानू प्रताप शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *