हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा देने वाली 8 फर्जी वेबसाईट को एसटीएफ ने कराया बंद

 

देहरादून। एसटीएफ ने साइबर ठगों पर लगाम लगाने के लिए हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही आठ फर्जी वेबसाइटों को बंद करा दिया है।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा में जनता को साइबर ठगी से बचाव हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। इसी के क्रम में जनता से ठगी करने वाले साईबर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा एसटीएफ व उसकी यूनिट साईबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये नये तरीके अपना कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ठगों के द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है। विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायतें साईबर थाने पर प्राप्त हुई थीं, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी। इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वेब साईट की जानकारी नहीं थी। इस वर्ष चार धाम यात्रा हेतु हेलीकाप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग 08 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हो चुकी है, जिसमें आईआरसीटीसी द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। यात्री इस वेबसाईट का यूआरएल के माध्यम से अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते हैं, कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पड़ताल स्वयं कर लेनी चाहिए। इस क्रम में स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा एक अभियान चलाया गया है। जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स आयुष अग्रवाल द्वारा जनता से अपील की गयी है कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल नंबर व लिंक आदि की जानकारी स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के ऑफिस देहरादून से साझा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *