धार्मिक अनुष्ठान के दौरान तालाब में डूबने से 5 पुजारियों की मौत

चेन्नई। चेन्नई में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां धर्मलिंगेश्वर मंदिर के तालाब में डूबने से 5 पुजारियों की मौत हो गई। किसी की भी उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवरासमपेट में यह मंदिर है।
मंदिर में बने टैंकनुमा तालाब में पूजा कराने उतरे पांच पुजारियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से एक डूबते हुए पुजारी को बचाने के फेर में सभी डूबते चले और सभी की जान चली गई। पुलिस ने सभी पुजारियों के शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए सभी पुजारी युवा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंदिर चेंन्नई के मूवरासमपेट में स्थित है यहां सुबह 10रू30 बजे तालाब में एक धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। यहां 25 पुजारी तालाब में थे। इसी दौरान 3 पुजारी गहरे पानी में डूबने लगे। 2 पुजारी इन्हें बचाने के लिए गए। सभी की मौत हो गई। और उनकी मौत हो गई। मृतकों के नाम जी सूर्या (24), राघवन (22), राघवन (18), योगेश्वरन (23) और वनेश (20) हैं। इनकी बॉडी बरामद कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *