जरूरतमंद लोगों को हंस फाउंडेशन के सहयोग से दिये गये मुफ्त व्हील चेयर्स, स्टिक और कान की मशीनें

 

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा राज्य अतिथि गृह में हंस फाउंडेशन के सहयोग से पांच लोगों को व्हील चेयर वितरित की गई। इसके साथ ही एक दर्जन लोगों को स्टिक, कान की मशीनें व कमर की बेल्ट  दी गईं।
हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब काफी समय से समाज सेवा का काम कर रहा है साथ ही उसने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया है उसमें वह सफल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हंस फाउंडेशन लेक सिटी क्लब के साथ मिलकर गरीबों की मदद के लिए आगे आएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को हंस फाउंडेशन के द्वारा  लेक सिटी क्लब के तत्वावधान में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 30 स्कूल के 60 टाॅपर्स को सम्मानित किया जाएगा। क्लब की अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटि ओर सचिव रमा भट्ट ने हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, दीपा पांडेय व कंचन जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *