एम्स में आवश्यक उपचार के बाद सड़क दुर्घटना के 6 घायल को किया गया डिस्चार्ज

 

सत्येंद्र सिंह चौहान
ऋषिकेश। प्राचीन नीलकंठ मंदिर मार्ग पर बीते रविवार को हुई सड़क दुर्घटना के 6 घायलों को आवश्यक उपचार के बाद सोमवार को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज हेतु एम्स लाए गए कुल 07 घायलों में से एक घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ दिया था।

गौरतलब है कि रविवार को ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर एक महिन्द्रा जायलो जीप दुर्घटनागस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि वाहन में सवार अन्य 7 घायलों को इलाज के लिए देर सांय एम्स पहुंचाया गया था। घायलों की स्थिति देखते हुए रात्रि को ही एम्स के ट्रॉमा विभाग के चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद सभी घायलों का आवश्यक उपचार किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उषा देवी उम्र 35 वर्ष, मास्टर हर्ष उम्र 8 साल, तनु उम्र 13 साल, पुष्पा देवी उम्र 30 साल (सभी रूद्रपुर ऊधमसिंह नगर निवासी) और सोमपाल उम्र 58 साल (देहरादून) को आवश्यक उपचार के बाद सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल महिला चमेली देवी उम्र 40 साल निवासी रूद्रपुर के परिजन उसे स्वेच्छा से डिस्चार्ज कराकर अपने नजदीकी अस्पताल में इलाज कराने हेतु ले गए हैं। जबकि 28 वर्षीय कमलेश देवी अस्पताल पहुंचने पर मृत अवस्था में पाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *