कांग्रेस का जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने लोहिया मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में जिला प्रशासन की उजाडने की कार्रवाई का विरोध करते हुए जिला प्रशासन व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर व्यापारियों का उत्पीडन करने का आरोप लगाया।
सोमवार को महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर तनेजा ने कहा कि दशकों पुराना व्यापार कर रहे रोडवेज के सामने व्यापारियों की दुकानों को उजाडना गलत है। जब शहर के चारों तरफ बाईपास का निर्माण किया जा रहा है तो व्यापारियों को उजाडना उचित नहीं है। प्रशासन पहले नैनीताल हाईवे से सरकारी विभागों का अतिक्रमण हटाए, उसके बाद ही व्यापारियों को उजाडने के बारे में सोचें। बीएसएनएल की बिल्डिंग हो या पोस्ट ऑफिस,नगर निगम, सिंचाई विभाग,रोडवेज हो सभी सरकारी विभागों ने अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन प्रशासन गरीब व्यापारियों को उजाडने पर उतारू है। कहा कि जी 20 सम्मेलन का उत्तराखंड में आयोजन होने पर स्वागत करते हैं लेकिन जी 20 सम्मेलन की आड़ में जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है। आरोप है कि भाजपा सरकार लोगों को उजाडने का काम कर रही है।
इस दौरान हरीश बावरा, गोपाल भसीन, मोनू निषाद, विजय यादव, राजेश कुमार,मोहन भारद्वाज, महामंत्री विजय अरोरा, राजीव कामरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका ढाली, सपना गिल, प्रकाश शर्मा, उमर अली, आशीत बाला, हरीश जोशी, गौरव खुराना, आमिर हुसैन, रविंद्र गुप्ता, इदरीश गोला, शिवपद सरकार, विमल घरामी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरने में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *