युवक ने लगाई फांसी,मौत

हल्द्वानी। एक युवक न अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बैलपड़ाव निवासी 38 वर्षीय रोहित रौतेला पुत्र चंदन सिंह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जाता है कि बीती रात उसकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बीच रोहित ने कमरे में लगे कुंडे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। जब उसकी पत्नी वापस लौटी तो रोहित को फंदे में झूलता देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *