बेरोजगारों के समर्थन में आया सयुंक्त विपक्षी दल, लाठीचार्ज के खिलाफ ने प्रदर्शन कर सीएम से की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

 

देहरादून। बेरोजगारों पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज सयुंक्त विपक्ष एवं जनसंगठनों की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में सीपीएम ,सीपीआई ,सीपीआई (माले), यूकेडी, सपा, जनता दल (एस), पीपुल्स फोरम, सीटू , एटक, किसान सभा, उत्तराखंड आन्दोलनकारी परिषद, जनवादी महिला समिति व कर्मचारी संघ आदि संगठन शामिल थे ।
ज्ञापन में लाठीचार्ज के दोषी एस एस पी देहरादून को तत्काल प्रभाव से हटाने, बेरोजगारों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लेने, बेरोजगारों की सभी न्यायोचित मांगों को पूरा करने, यूकेसीसी के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटाने आदि की मांगें प्रमुख थीं ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पुलिस द्वारा सरकार एवं एस एस पी के आदेश पर बेरोजगारों पर रात्रि को बदतमीजी एवं लाठीचार्ज तथा दूसरे दिन पुनः बेरोजगारों के साथ बेहरमी से लाठीचार्ज करने की कड़े शब्दों में निन्दा की। वक्ताओं ने एक स्वर से बेरोजगारों की न्यायोचित मांगों को पूरा करने की मांग की।
इस अवसर पर सीपीएम के राजेंद्र सिंह नेगी, राजेन्द्र पुरोहित, अनंत आकाश, सीपीआई के अशोक शर्मा, एस एस रजवार, हरिओम, सपा के नौशाद, जनता दल के एस हरिजन्दर सिंह, उत्तराखंड आन्दोलन परिषद के नवनीत गुसांई, किसान सभा के सुरेंद्र सिंह सजवाण, कमरूद्दीन, सुधा देवली, महिला समिति इंदु नौडियाल, पीपुल्स फोरम के जयकृत कंडवाल, सीटू के किशन गुनियाल, लेखराज, भगवंत पयाल, रविन्द्र नौडियाल, कर्मचारी नेता एस एस नेगी व एस एफ आई के नितिन मलेठा आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *