उत्तराखंड में तीन लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान, खाई में गिरी बोलेरो, ऑटो और बाइक में हुई भिड़ंत

 

देहरादून। प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार चिकित्यालय में चल रहा है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर में बोलेरो टैक्सी वाहन खाई में गिरने से दो की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में ऑटो व बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य इस दुर्घटना में घायल हो गए।
मंगलवार रात गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़े हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर थाना गुप्तकाशी टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए 0386 में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। उसमें सुनील पुत्र वसुदेव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक), दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी, जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम उछोला बैठे थे।
वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गिर गया था, जिनमें सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी। मौके पर पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौत की सूचना पर मृतक परिवर में मातम छाया हुआ है। उधर, हरिद्वार में गंगनहर के किनारे लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई नहर पटरी और उस पर चलने वाले लोगों की लापरवाही अब लोगों की ही जान पर भारी पड़ रही है। बुधवार दोपहर बहादराबाद थाना क्षेत्र में बाइक एवं ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठी एक बुजुर्ग महिला एवं उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो मौके पर छोड़ फरार हो गया। बता दें हाईवे पर लोग ना जाएं इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए नहर के किनारे किनारे नहर पटरी का निर्माण किया गया था। इलाके के गांवों में रहने वाले अक्सर लोग इस नहर पटरी का ही उपयोग किया करते हैं, लेकिन बीते कुछ समय से देखने में आ रहा है कि यह नहर पटरी अब मौत की पटरी में तब्दील हो रही है। इस रोड पर होने वाले एक्सीडेंट में आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।
बुधवार दोपहर यामीर निवासी मोहल्ला का सामान ज्वालापुर अपनी मां खैरुन्निसा एवं बहन नाविक के साथ ज्वालापुर से नहर पटरी के रस्ते सलेमपुर जा रहा था। नए पट्टी पर स्थित पीर बाबा से पहले शामली से तेज गति से आते एक ऑटो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में यामीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर बैठी उसकी मां और बहन को गंभीर चोटें आई हैं। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को थानाध्यक्ष बहादराबाद ने तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *