निरीक्षण में भारी गड़बड़ियां पाए जाने पर तीन राशन डीलरों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा राशन की दुकानों पर निरीक्षण कर स्टाॅक आदि की व्यवस्था एवं स्टाॅक रजिस्टर आदि की जांच करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस.के बरनवाल द्वारा मै बृजबाला अग्रवाल डोईवाला,  मै जे.पी. जोशी नई बस्ती रेसकोर्स एवं मै विमला सिंघलमंंडी, कारगी रोड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षणनिरीणक्ष में अनियमिता पाए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मैसर्स विमला, सिंघलमंंडी में 600 राशन कार्ड प्राप्त हुए जो वितरित नहीं किये गए, कारण जानने पर कार्ड पर सभी फोन नंबर गलत होना बताया गया। स्टाॅक रजिस्टर तथा बोर्ड अद्यतन नहीं था, स्टाॅक रजिस्टर में वितरण तिथि अंकित नहीं की गयी थी । दुकान में उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टाॅक रजिस्टर से आनलाईन मिलान नहीं हो पाया, ना ही वितरण पंजिका से घटाया गया था। स्टाॅक रजिस्टर में अंकित मात्रा का भौतिक रूप से मिलान नहीं हो पाया तथा स्टाॅक बोर्ड पर स्टाॅक के बजाए रेट भरा हुआ था। इसी तरह मै जे.पी जोशी, नई बस्ती, रेसकोर्स में निरीक्षण के दौरान समस्त रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध न हुए, दुकान पर राशन स्टाॅक रजिस्टर से बहुत अधिक पाया गया, जिसका रजिस्टर एंव आनलाईन मिलान नहीं हो पाया, शिकायत पुस्तिका नहीं मिली, स्टाॅक रजिस्टर पर लाभार्थी का हस्ताक्षर नहीं था, आनलाईन स्टाॅक रजिस्टर दुकान द्वारा नहीं दिखाया गया। इसी प्रकार मै बृजबाला अग्रवाल, डोईवाला की राशन की दुकान पर स्टाॅक बोर्ड भरा नहीं पाया गया।
उपरोक्त दुकानों पर अनियमितता व गंभीर लापरवाही पाए जाने पर मै जे.पी जोशी, नई बस्ती, रेसकोर्स एवं मैसर्स विमला, सिंघलमंंडी का लाईसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *