यूपी से प्रतिबंधित इंजेक्शन लाकर उत्तराखंड में बेचने वाले दो सगे भाई नशीली दवाइयों के साथ  गिरफ्तार

रुद्रपुर। नशीली दवाइयों की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। उनके पास से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्तों ने बताया कि वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद  से लेकर आते हैं।
सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी, मुरादाबाद, हाल निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर और नन्हे, निवासी भूतबंगला रुद्रपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं। वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद उप्र से लाते थे और रुद्रपुर व ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *