पुल धंसने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर, पदयात्रा निकालकर जताया विरोध 

देहरादून।  डोईवाला में थानो रायपुर मोटर मार्ग पर बने धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा धंसने के बाद  से कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ हमलावर मोड पर है। बीते रोज घटनास्थल पर जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने खुद जाकर पूरा जायजा लिया था, वहीं अगले ही दिन कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने बीजेपी सरकार पर बड़े भष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा संभाल लिया। कांग्रेस ने 8 किमी की पदयात्रा निकालते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पदयात्रा में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व प्रीतम सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि थानो-रायपुर मार्ग पर बने तीनों पुलों में बड़ा घोटाला हुआ है। पहले बड़ासी पुल की एप्रोच गिरी फिर सोडा सरोली पुल की दीवार बह गयी। उसके बाद धन्याड़ी पुल की एप्रोच पर दरारें आ गयी। उसके बाद दरारों वाला हिस्सा धराशायी हो गया, जिससे साफ जाहिर है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। पार्टी नेताओं ने कहा कि  कांग्रेस जनता की गाढ़ी कमाई को इस तरह से बर्बाद नहीं होने देगी। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *