Tuesday, July 14, 2026
Latest:

गेस्ट हाउस में मिली महिला की लाश की शिनाख्त, साथी पुरुष का अब तक नहीं पत

 

देहरादून। देहरादून के जाखन स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे से सड़े गले शव के रूप में बरामद महिला की शिनाख्त हो गई है। । शव को बेड के अंदर कंबल से लपेटा हुआ था। पुलिस पति पर हत्या का शक जता रही है। इस मामले में राजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बद्रीपुर नेहरू कालोनी निवासी शालीन सिंह ने बताया कि उनका राजपुर रोड स्थित जाखन में कपूर गेस्ट हाउस है। यहां वह कमरे किराये पर देते हैं। 16 फरवरी को कमरे में मातपाड़ा कटुवा (जिला वर्धमान, बंगाल) निवासी महिला रीफैन बीवी अपने पति अजरुल लश्कर के साथ रहने आई थी।8 फरवरी को अजरुल लश्कर बंगाल चला गया। उसने पत्नी का उससे पहले गांव चले जाना बताया। जाते हुए वह अपना कमरा बंद करके गया था। कमरे से बदबू आने पर केयरटेकर राम सिंह ने कमरे का ताला तोड़कर देखा तो कमरे के अंदर दीवान (बेड बाक्स) के अंदर रीफैन बीवी की लाश कंबल के नीचे मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मृतक के पति से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *